प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना

2 June 2026 whatsapp Facebook      39


भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश अध्यक्ष हेमंत जी खंडेलवाल के निर्देशानुसार एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा जी के मार्गदर्शन में एवं भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल एवं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू नागदा के मार्गदर्शन में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 134 वें संस्करण को किसानों के साथ मन की बात कार्यक्रम को नीमच जिले में 100 से भी अधिक गांवो में विभिन्न स्थानों पर प्रत्येक बूथ पर ,पंचायत पर किसानो के साथ खेत में, सब्जी मंडी में ,पोली हाउस में ,गांव की मेड़ पर, युवाओ, मातृशक्ति एवं कार्यकर्ताओं के साथ देखा एवं सुना गया। प्रधानमंत्री द्वारा देशहित, समाज सेवा, नवाचार, स्वावलंबन एवं जन भागीदारी से जुड़े प्रेरणादायक विचारों ने राष्ट्र निर्माण के प्रति नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जी द्वारा खिलाड़ियों, किसानों, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार एवं राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी से जुड़े प्रेरणादायी विचारों को सुना गया। मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री जी ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले व्यक्तियों और प्रयासों का उल्लेख कर सभी को राष्ट्रहित में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम उपरांत उपस्थित साथियों के साथ राष्ट्रहित, सामाजिक जागरूकता एवं विकास से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा की गई तथा प्रधानमंत्री जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान नागरिको, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधि , वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी, देव तुल्य कार्यकर्ता, युवा साथी, कृषक बंधु, मातृशक्ति आदि उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी एवं सह प्रभारी शुभम शर्मा द्वारा दी गई।

68c9174703cf42868961967e276ced71.png
Call Now
whatsapp

भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच की बैठक संपन्न प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रम

2 June 2026 whatsapp Facebook      41


भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच की एक अति आवश्यक बैठक तपोभूमि कार्यालय पर रविवार को संपन्न हुई जिसमें आगामी संगठनात्मक कार्यों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना जी खंडेलवाल, जावद विधायक ओमप्रकाश जी सखलेचा , प्रदेश कार्य समिति सदस्य महेंद्र भटनागर, हेमंत हरित, तीनों महामंत्री धन सिंह केथवास, अशोक विक्रम सोनी, नरेंद्र मालवीय, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाती गौरव जी चोपड़ा, मंचासीन रहे। सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियो द्वारा भारत माता, पार्टी के पित्र पुरुष पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद जी मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि माल्यार्पण कर बैठक की शुरुआत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल ने प्रदेश नेतृत्व अनुसार कार्यकर्ताओं को आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के अंतर्गत यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क और सेवा अभियान के अंतर्गत 5 जून पर्यावरण दिवस से लेकर 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। इसके अंतर्गत गांव गांव में प्रत्येक बूथ पर जन संवाद और चौपाल, मीडिया संवाद, जन कल्याण शिविर, पर्यावरण संरक्षण के तहत एक पेड़ मां के नाम ,सामूहिक योग, सरकार के 12 वर्षों के विकास कार्यों की प्रदर्शनी, प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम, आदि रहेंगे। बैठक को विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हेमंत हरित, महेंद्र भटनागर ने भी संबोधित किया ।बैठक में अपेक्षित श्रेणी के सभी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महामंत्री धन सिंह केथवास ने किया ।

। उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी एवं सह मीडिया प्रभारी शुभम शर्मा द्वारा दी गई।

dd1e2937f6807a5f8221e45f914da78b.png
Call Now
whatsapp

ग्वालटोली तलैया बनेगा शहर का सबसे सुंदर पर्यटक स्थल - श्रीमती चोपड़ा -- नपा अध्यक्ष ने सीएमओ व पार्षदों के साथ किया कार्य का निरीक्षण

30 May 2026 whatsapp Facebook      224


नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच की अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा के नेतृत्व में शहर में चल रहे विकास कार्यों की श्रृंखला के तहत इंदिरा नगर के समीप स्थित गवालटोली तालाब ऐसे रमणीय स्थल के रूप में तैयार होने जा रहा है जो शहर का सबसे खूबसूरत पर्यटक स्थल होगा। शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा ने सीएमओ श्रीमती दुर्गा बामनिया व पार्षदों के साथ अमृत योजना के अंतर्गत सवा करोड रुपए की लागत से निर्माणाधीन इस वाटर बॉडी प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया और नपा इंजीनियर तथा ठेकेदार को कार्य गुणवत्तापूर्ण तथा समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद श्री हरगोविंद दीवान,श्री दुर्गा शंकर दशाना ,श्री मुकेश पोरवाल,नपा इंजीनियर श्री दीपक मुवेल भी निरीक्षण में साथ थे।

 नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने बताया कि अमृत योजना के अंतर्गत सवा करोड रुपए की लागत से बनने वाले वाटर बॉडी प्रोजेक्ट के तहत यहां पर आकर्षक फव्वारा, रिटर्निंग वॉल,पिचिंग वर्क,पाथवे निर्माण, पेवर ब्लॉक,सुंदर लाइटिंग, वृक्षारोपण के तहत विभिन्न प्रजाति व फूलों वाले 700 पौधो का रोपण, रेलिंग, सुंदर कुर्सियां सहित अनेक सुविधाए उपलब्ध कराई जाएगी जिससे शहर वासियों को मॉर्निंग वॉक एवं परिवार सहित समय बिताने के लिए बहुत ही सुंदर रमणीय स्थल उपलब्ध हो सकेगा। श्रीमती चोपड़ा ने बताया कि इसी के पास रिक्त पड़ी जमीन पर नमो पार्क भी प्रस्तावित है, इसके टेंडर भी निकल चुके हैं जिससे शहर वासियों को इस पर्यटक स्थल के साथ-साथ सुंदर गार्डन की भी सौगात मिल सकेगी. श्रीमती चोपड़ा ने बताया कि तालाब का गहरीकरण भी चल रहा है, अगर तालाब में पानी अच्छा रहा तो हम मोटर बोट चलाने का भी प्रयास करेंगे, श्रीमती चोपड़ा ने बताया कि वाटर बॉडी प्रोजेक्ट के तहत रिटर्निंग वॉल एवं पिचिंग का कार्य पूर्ण होकर पाथवे निर्माण का काम चालू हो चुका है और हमारा पूरा प्रयास है कि 2 माह के अंदर वाटर बॉडी प्रोजेक्ट का कार्य पूर्ण होकर जल्द ही शहर वासियों को खूबसूरत पर्यटक स्थल की सौगात प्राप्त हो सके।

68d5535b971d558f594f10a5affd0a71jpeg
Call Now
whatsapp

अब रीवा में दम दिखाएंगे जिले के तैराक

27 May 2026 whatsapp Facebook      367


54वीं राज्य तैराकी चैम्पियनशिप के लिए नीमच टीम रवाना, खिलाड़ियों में मुकाबलों को लेकर दिखा उत्साह

नीमच। जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद अब नीमच के युवा तैराक राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। बुधवार को नीमच जिला तैराकी संघ की टीम 54वीं राज्य तैराकी चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए रीवा रवाना हुई। खिलाड़ियों में राज्य स्तरीय मुकाबलों को लेकर उत्साह और आत्मविश्वास नजर आया।

जिला तैराकी संघ द्वारा चयनित खिलाड़ियों की टीम को बुधवार को रीवा के लिए रवाना किया गया। 30 मई से 3 जून तक आयोजित होने वाली 54वीं राज्य तैराकी चैम्पियनशिप में प्रदेशभर के तैराक विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले नीमच के खिलाड़ी अब राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। रवाना होने से पहले खिलाड़ियों और पदाधिकारियों के बीच उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। खिलाड़ियों ने अभ्यास सत्रों के दौरान अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया और बेहतर प्रदर्शन के लक्ष्य के साथ रीवा के लिए रवाना हुए। प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल, बेक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक और बटरफ्लाई स्ट्रोक सहित विभिन्न स्पर्धाओं में जिले के खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे। टीम रवाना होने के दौरान जिला तैराकी संघ अध्यक्ष अशोक मोदी, उपाध्यक्ष प्रकाश मंडवारिया, मोहनसिंह गेहलोत, राकेश बंसल, राजेश वर्मा, संघ सचिव तरुण ओझा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। ज्ञानोदय स्विमिंग एकेडमी के कोच एवं टीम मैनेजर रविंदर कुमार सोनी भी खिलाड़ियों के साथ रीवा रवाना हुए, जो प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को तकनीकी मार्गदर्शन देंगे।

a55933ddcee115e3b53950c7568879dfjpeg
Call Now
whatsapp

कोटा–रावतभाटा मार्ग पर एलिवेटेड रोड व सड़क सुधार की मांग

20 May 2026 whatsapp Facebook      694


रावतभाटा। जागो रावतभाटा फिटनेस क्लब के अध्यक्ष समाजसेवी बालकिशन गुलाटी (बाला) ने कोटा–रावतभाटा मार्ग पर बढ़ते यातायात एवं लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग के अधीक्षण अभियंता अशोक महावर को ज्ञापन भेजकर मार्ग पर शीघ्र सुधार कार्य करवाने की मांग की है। अभियंता ने आश्वासन दिया कि जल्द ही कोटा रावतभाटा रोड पर कोटा सीमा की रोड की साइड भरवाना और गढ़ों पर पेच करना और अन्य कार्य का प्रस्ताव बनाया जाएगा

गुलाटी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व रावतभाटा दौरे पर आए लोकसभा अध्यक्ष श्री कृष्ण ओम बिरला ने भी कोटा–रावतभाटा मार्ग पर एलिवेटेड रोड निर्माण की आवश्यकता जताई थी। इसी क्रम में रावतभाटा वासियों एवं मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक स्थानों पर एलिवेटेड पुल निर्माण की मांग उठाई गई है।

ज्ञापन में अवैध ब्रेकर हटाने, शेष ब्रेकरों पर जेब्रा मार्किंग करवाने, सड़क के गड्ढों का पेच रिपेयर कराने, सड़क किनारों की ऊंची साइड एवं घाट क्षेत्र को सुरक्षित एवं समतल करवाने तथा घुमावदार स्थानों पर झाड़ियों की कटिंग करवाकर दृश्यता बेहतर बनाने की मांग की गई। इस मौके पर वीर कुमार वधवा ललित दुआ गौरव नकरा नीरज विज महेंद्र निझावन भूषण गुलाटी आदि लोग मौजूद थे

abd75c9ac1cff10e958ac4db3c86873e.png
Call Now
whatsapp

दिव्यल यादव और लक्षिता चौहान जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में चयनित

20 May 2026 whatsapp Facebook      691


नीमच :- नीमच इन्वेंशन बास्केटबॉल अकादमी के कोच किशन पाल सिंह और सत्येंद्र पाल सिंह ने बताया कि 76वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के द्वारा पांडिचेरी बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में 22 मई से लेकर 29 मई तक पांडिचेरी में आयोजित होने जा रही है इस चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश की टीम भी भाग लेगी जिसमें खिलाड़ियों का चयन स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया जिसमें दिव्यल यादव पुत्री राजेंद्र यादव और लक्षिता चौहान पुत्री नाथू सिंह चौहान का बेहतरीन प्रदर्शन रहा इसी आधार पर दोनों खिलाड़ियों का चयन नेशनल चैंपियनशिप के लिए किया गया जिसका अभ्यास कैंप ग्वालियर में 11 मई से 20 मई तक आयोजित किया गया

इससे पहले भी दिव्यल यादव और लक्षिता चौहान ने मध्य प्रदेश टीम का कई बार प्रतिनिधित्व किया है दोनों ही इन्वेंशन अकादमी की होनहार खिलाड़ी हैं 

वर्तमान में दोनों ही खिलाड़ी ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की विद्यार्थी हैं दोनों के बेहतरीन प्रदर्शन और भारत की टीम का प्रतिनिधित्व करने का आशीर्वाद देकर अकादमी के पदाधिकारी कमल सिंह जी चुंडावत, जयपाल सिंह राणावत ,पूजा यादव ,राजेंद्र यादव, सुनील दीवान ,नितेश जी शर्मा भरत सैनी,खेल विभाग की कोच मीनाक्षी तंवर आदि ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की

8df7b73a7820f4aef47864f2a6c5fccf.jpg
Call Now
whatsapp

भोजशाला प्रकरण में कुकड़ेश्वर के निवासी वर्तमान में हाई कोर्ट अधिवक्ता सहज चौधरी ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

19 May 2026 whatsapp Facebook      928


नीमच। कुकड़ेश्वर नगर निवासी युवा अधिवक्ता सहज चौधरी ने धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला प्रकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए न्यायालय में प्रभावी पक्ष प्रस्तुत किया। इस प्रकरण में वे याचिकाकर्ता श्री कुलदीप तिवारी एवं श्री हरप्रसाद तिवारी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष गुप्ता के साथ जुड़े रहे। धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील माने जाने वाले इस मामले को प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में विशेष महत्व प्राप्त है।


भोजशाला विवाद से जुड़े लंबे समय से चल रहे न्यायिक प्रकरण के दौरान सर्वे कार्य, विधिक अध्ययन एवं विभिन्न स्तरों पर हुई सुनवाई में अधिवक्ता सहज चौधरी ने सक्रिय सहभागिता निभाई। विशेष रूप से अखंड पूजा के अधिकार को लेकर प्रस्तुत किए गए पक्ष तथा उसके समर्थन में किए गए विधिक शोध में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। प्रकरण में प्रस्तुत विस्तृत सर्वे रिपोर्ट, ऐतिहासिक तथ्यों एवं विधिक प्रावधानों के आधार पर न्यायालय के समक्ष प्रभावी तरीके से पक्ष रखा गया।


अधिवक्ता सहज चौधरी ने इसे अपने विधिक जीवन का गौरवपूर्ण अवसर बताते हुए कहा कि वकालत के प्रारंभिक दौर में ही उन्हें देश एवं धर्म से जुड़े इतने महत्वपूर्ण प्रकरण में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ, जो उनके लिए प्रेरणादायक एवं सौभाग्यपूर्ण है।


उल्लेखनीय है कि हाल ही में मध्यप्रदेश शासन द्वारा अधिवक्ता सहज चौधरी को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, इंदौर खंडपीठ में पैनल अधिवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया है। इसे उनकी विधिक दक्षता, समर्पण एवं कार्यशैली का प्रमाण माना जा रहा है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि की बात करें तो उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय, नीमच से प्राप्त की है। इसके पश्चात उन्होंने धर्मशास्त्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय से बी.ए. एलएल.बी. की उपाधि हासिल की।

3013c2a4db9bcca350eb0325d79e504f.jpg
Call Now
whatsapp

भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच प्रशिक्षण वर्ग का प्रथम दिन, पहले दिन कुल 7 सत्र हुए

17 May 2026 whatsapp Facebook      821


नीमच। भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन होटल देव रेजिडेंसी में किया जा रहा है। प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिवस 16 मई शनिवार को 7 सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति, संगठनात्मक कार्यपद्धति एवं वैचारिक विषयों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के ध्वज वंदन के साथ हुई। ध्वज वंदन के बाद अतिथियों द्वारा प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन किया गया। प्रथम सत्र की शुरुआत भारत माता, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। वर्ग गीत कार्यालय मंत्री विनोद नागदा ने लिया। वंदे मातरम गान श्रीमती हेमलता धाकड़ द्वारा लिया गया।प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना जी खंडेलवाल, सांसद श्री सुधीर जी गुप्ता, जिला प्रभारी सुभाष जी पटेल, नीमच विधायक दिलीप सिंह जी परिहार, जावद विधायक ओमप्रकाश जी सकलेचा, मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव जी मारु, जिला प्रशिक्षण प्रभारी हरिराम जी शाह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव जी चोपड़ा, वर्ग प्रभारी नरेंद्र जी मालवीय एवं सह प्रभारी राकेश “पप्पू ”जी जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राकेश “पप्पू” जैन द्वारा किया गया। सर्वप्रथम प्रस्तावना के माध्यम से जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल द्वारा कार्यकर्ताओं को प्रत्येक क्षण पर प्रशिक्षण की बात कही। प्रथम सत्र में सांसद श्री सुधीर जी गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती एवं देश के सामने चुनौती, जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला, इस सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री कैलाश चावला ने की। इसी क्रम में दूसरे सत्र में विधायक दिलीप सिंह जी परिहार ने उद्बोधन के माध्यम से कार्यकर्ताओ के विकास के बारे में अपनी बात रखी, इस सत्र की अध्यक्षता प्रदेश कार्य समिति सदस्य महेंद्र भटनागर ने की। तृतीय सत्र में पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़ ने भारतीय जनता पार्टी के विचार पर अपनी बात कार्यकर्ताओं को उद्बोधन के माध्यम से बताई, इस सत्र की अध्यक्षता जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने की। चतुर्थ सत्र में पूर्व जिला महामंत्री मंदसौर विजय जी अटवाल ने कार्य विस्तार योजना पर उद्बोधन के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया, इस सत्र की अध्यक्षता वीरेंद्र पाटीदार ने की। पंचम सत्र में पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा मंदसौर मदनलाल जी राठौर ने वैचारीक अधिष्ठान, एकात्म मानव दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, पंच निष्ठाओं पर अपने उद्बोधन के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया, इस सत्र की अध्यक्षता भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुखलाल पंवार ने की। छटवे सत्र में खातेगांव विधायक आशीष जी शर्मा ने स्थाई कार्यक्रम, बूथ प्रबंधन, मन की बात, आईटी सोशल मीडिया के संबंध में कार्यकर्ताओं को बताया, इस सत्र की अध्यक्षता मनास विधायक अनिरुद्ध माधव मारु ने की एवं अंतिम सातवें सत्र में पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसोदिया ने विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को व्यवहारिक सत्र के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जिसमें व्यावहारिकता एवं संगठनात्मक कार्यशैली को लेकर मार्गदर्शन दिया गया, इस सत्र की अध्यक्षता प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीमती अवंतिका जी जाट ने की। रात्रि में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सभी कार्यकर्ताओं का भोजन एवं रात्रि विश्राम कार्यक्रम प्रशिक्षण स्थल पर ही रहा।

इस अवसर पर जिले भर के अपेक्षित कार्यकर्ता एवं भाजपा पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कल 17 मई रविवार को प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिन पांच सत्रों के साथ प्रशिक्षण वर्ग का समापन होगा। उपरोक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच के जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी एवं सह प्रभारी शुभम शर्मा द्वारा दी गई।

7f0680f20854638765003d884c469650.png
Call Now
whatsapp

जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने सर्पदंश पीड़ित 15 वर्षीय अनमोल को दिया नवजीवन 3 दिन तक आईसीयू में जिंदगी-मौत से जूझा किशोर; डॉ. सतीश चौधरी व टीम के अथक प्रयास से 6 दिन में हुआ पूर्ण स्वस्थ

13 May 2026 whatsapp Facebook      940


नीमच, 13 मई 2026। कहते हैं कि चिकित्सक भगवान का दूसरा रूप होता है। उक्त बात को जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. सतीश चौधरी एवं उनकी टीम ने सच कर दिखाया।

सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. महेन्द्र पाटील ने बताया कि रामपुरा क्षेत्र के गांव बुरावन के 15 वर्षीय अमनोल पिता गोपाल को 8 मई की रात 3 बजे गर्दन पर किसी जहरीले जानवर के काटने का आभास हुआ। कुछ ही देर में बच्चा अचेत हो गया। परिजनों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बिना एक पल गंवाए उसे सिविल हॉस्पिटल रामपुरा पहुंचाया। 

सिविल अस्पताल रामपुरा में बच्चे की गंभीर स्थिति का आंकलन कर चिकित्सक द्वारा तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाने की सलाह दी गई। परिजन तुरंत जिला चिकित्सालय नीमच पहुंचे। जिला चिकित्सालय पहुंचने पर बच्चे की हालत बेहद नाजुक थी। वह अचेत अवस्था में था तथा लगभग उसके प्राण समाप्त हो चुके थे।

ऐसी स्थिति में जिला चिकित्सालय के मेडिकल विशेषज्ञ एवं आई.सी.यू. प्रभारी डॉ. सतीश चौधरी ने जांच के दौरान पाया कि बच्चे को न्यूरो टॉक्सिक सर्पदंश है, जो अत्यन्त खतरनाक स्थिति होती है। डॉ. चौधरी ने अपनी टीम के साथ त्वरित उपचार का दायित्व संभालते हुए तत्काल इलाज प्रारंभ किया तथा 20 यूनिट एंटी स्नैक वेनम इंजेक्शन दिए ।

चिकित्सक डॉक्टर चौधरी एवं स्वास्थ्य टीम सतत उपचार की बदौलत

3 दिन तक अनमोल जिंदगी और मौत की जंग लड़ता रहा और अचेत अवस्था में आई.सी.यू. में रहा। किन्तु चिकित्सकों ने हार नहीं मानी तथा परिजनों ने भी हिम्मत नहीं हारी। चिकित्सकों द्वारा दिन-रात स्वास्थ्य सूचकांकों की मॉनिटरिंग की गई तथा बेहतर से बेहतर इलाज दिया गया। 

परिणामस्वरूप 3 दिवस पश्चात अनमोल को होश आया तथा 6 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद पूर्ण स्वस्थ स्थिति में उसे 13 मई को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई हे। 

अनमोल एवं उसके परिजन मध्यप्रदेश सरकार की अस्पताल व्यवस्था, जिला चिकित्सालय की सेवा भावना एवं चिकित्सकों और उनकी टीम को बारंबार धन्यवाद दे रहे हैं। यह घटना जिला चिकित्सालय की तत्परता एवं उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं का प्रमाण है।

114272a44dcb1c2022398bf0beaf2b1a.jpg
Call Now
whatsapp

पिपली चौक में जल भराव की समस्या का निराकरण करने, विधायक व नपाध्यक्ष ने किया नीमच सिटी में नाली निर्माण का भूमि पूजन

13 May 2026 whatsapp Facebook      940


नीमच। नीमच सिटी के पीपली चौक में बारिश के दिनों में होने वाली जल भराव की समस्या के निदान हेतु बुधवार 13 मई को विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार व नपा अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा में 17.39 लाख की लागत से बनने वाली दो अलग अलग नाली के निर्माण का भूमि पूजन अन्य अतिथिगणो की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना करण सिंह परमाल, मंडल अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद, नपा सभापति श्री दारासिंह यादव, पार्षद श्री राकेश किलोरिया, श्री केदार राठौर, श्री रामचंद्र धनगर, श्री रूपेंद्र लोक्स, श्री योगेश कवीश्वर, एल्डरमैन श्री मनीष बेंस, श्रीमती आकांक्षा तलरेजा आदि भी मंचासीन थे।

 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने नीमच सिटी सहित संपूर्ण शहर व विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों एवं आगामी विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 60 सालों में जीतना विकास नहीं हुआ उतना भाजपा के शासन में हो रहा है। श्री परिहार ने कहा कि नीमच शहर में बहन स्वाति चोपड़ा के नेतृत्व में चंहु और विकास कार्य हो रहे हैं एवं स्वच्छता के मामले में भी परिषद अच्छा कार्य कर रही है।

 इस अवसर पर नपाध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि विधायक जी के नेतृत्व में नगर पालिका शहर में चोड़ी सड़कों का निर्माण, बगीचों का सौंदर्यकरण, नालियों का निर्माण सहित अनेक विकास कार्यों के माध्यम से शहर का विकास करने में लगी है, पिपली चौक में जल भराव की समस्या का निराकरण करने के लिएआज नाली निर्माण का भूमि पूजन किया जा रहा है जिससे जल भराव की समस्या का निदान होगा और स्वच्छ वातावरण निर्मित होगा, श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में हमने पिछली बार पूरे देश में 15 वा स्थान प्राप्त किया था और इस बार भी हम और बेहतर स्थान प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं जिसमें जनता को बस इतना सहयोग करना है कि वह अपने घर और संस्थान का कचरा नाली या सड़क पर नहीं फेके और अगर कोई फेकता है तो उसे रोको टोको अभियान के तहत नाली व सड़क पर कचरा फेंकने से रोके और शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग प्रदान करें। स्वागत भाषण देते हुए मंडल अध्यक्ष दारा सिंह यादव ने अपने वार्ड सहित नीमच सिटी में हुए विकास कार्यों की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष विश्वदेव शर्मा (बबलू ) ने किया एवं आभार पार्षद श्री राकेश किलोरिया ने व्यक्त किया।

 इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री मनीष चौरसिया, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री विजय बाफना, श्री वीरेंद्र जायसवाल, पूर्व पार्षद श्री महिपाल सिंह चौहान,श्री रमेश फौजी, श्री पन्नालाल सुराह श्रीमती हेमलता परिहार, श्री रमेश राठौड़, श्री जीशान कुरैशी, श्री अजेश जाट,श्री राजेश बैरागी श्री सतीश ग्वाला, श्री राधेश्याम रावत, श्री भगवती प्रसाद कौशल,श्री महेश चौधरी, श्री नितेश टांकवाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के महिला पुरुष उपस्थित थे।


पशु चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस थाना रामपुरा को मिली बड़ी सफलता

13 May 2026 whatsapp Facebook      944


थाना रामपुरा पुलिस टीम एवं सायबर सेल टीम द्वारा पशु चोरी में तीन आरोपीयो को गिरफ्तार कर घटना मे प्रयुक्त बोलेरो पीकअप वाहन को जप्त किया गया ।

घटना का संक्षिप्त विवरण-दिनांक 11.05.2026 को दुलीचंद पिता शवराम रावत मीणा निवासी डोरीयाखेडी ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 06.05.26 को मेरे बाडे मै बंधी मेरी दो भैंसे, एक पाडी व दो पाडे़ कोई अज्ञात चोर खोल कर ले गया है। जिस पर अज्ञात आरोपीगणो के विरुध्द थाना रामपुरा पर अपराध क्रमांक 83/2026 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तथा अज्ञात आरोपीयो की पतारसी हेतु अलग-अलग टीमें गठित कर आसपास थाना क्षेत्रो में रवाना की गई। बाद सायबर सेल नीमच के सहयोग व आसपास के सीसीटीवी फुटेज प्राप्त करते एक संदिग्ध पीकअप वाहन घटनास्थल की तरफ आते-जाते दिखा जो संदेहास्पद होने से उक्त वाहन के रुट को फोलो किया गया तथा आसपास विशवस्निय मुखबीरो से चर्चा करते गांव डोरीयाखेडी के संदेही अर्जुन मीणा द्वारा मुल्तानपुरा के व्यक्तियो के साथ भैंस/पशु का व्यापार करना बताया । जो अर्जुन मीणा को अभिरक्षा मे लेकर तकनिकी दक्षता से पुछताछ करते अपने दो अन्य साथियो अशफाक गढवी व बाबु पाटीदार के साथ उक्त भैंस चोरी करना स्वीकार किया। *उक्त आरोपियों का आईसीजेएस पोर्टल के माध्यम से आपराधिक रिकार्ड सर्च करते अशफाक गढवी के विरूद्व पूर्व में पुलिस थाना वायडी नगर, दलौदा, जीरन एवं नारकोटिक्स विंग मंदसौर में 05 आपराधिक प्रकरण एवं बाबु पाटीदार के विरूद्व पूर्व में थाना भावगढ़, अफजलपुर, खाचरोद, दलौदा, औघोगिक क्षेत्र जावरा एवं पगडिया जिला झालावाड़ राजस्थान में 17 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्व होना पाये गये।* बाद आरोपीगण अशफाक गढवी व बाबु पाटीदार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मे पेश किया गया। 

आरोपीगण-

1. अर्जुन पिता घीसालाल रावत मीणा उम्र 24 साल निवासी डोरीया खेडी थाना रामपुरा 

2. अशफाक पिता सलीम गढवी मुसलमान उम्र 25 साल निवासी मुल्तानपुरा थाना वायडी नगर मंदसौर 

(पुर्व मे 05 अपराध )

3. बाबु पिता रामलाल पाटीदार उम्र 35 साल निवासी एलची थाना दलोदा मंदसौर(पुर्व मे 17 अपराध)

 जप्तसामग्री

01 बोलेरो पीकअप वाहन कीमती 05 लाख रुपये । 

68c9174703cf42868961967e276ced71.png
Call Now
whatsapp

वार्ड क्रमांक 6 में नाली निर्माण का भूमि पूजन कार्यक्रम -- 17.39 लाख की लागत से होगा दो नाली का निर्माण

13 May 2026 whatsapp Facebook      992


नीमच! नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन में जारी विकास श्रृंखला के तहत 13 मई बुधवार को प्रातः 10 बजे पीपली चौक नीमच सिटी के यहां वार्ड क्रमांक 6 में 17.39 लाख से होने वाले दो नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम रखा गया है!   

              उपरोक्त जानकारी देते हुए नपा के कार्यालय अधीक्षक श्री कन्हैयालाल शर्मा ने बताया कि उक्त भूमि पूजन कार्यक्रम सांसद श्री सुधीर गुप्ता, विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार,भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदनाखंडेलवाल,भाजपा मंडलअध्यक्ष श्री दारा सिंह यादव के मुख्य आतिथ्य एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा की अध्यक्षता तथा नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना करण सिंह परमाल, लोक निर्माण सभापति श्री मनोहर मोटवानी, समस्त सभापतिगण एवं गणमान्य नागरिकों के विशेष आतिथ्य में आयोजित होगा।

श्री शर्मा ने बताया कि भूमि पूजन कार्यक्रम में 8.68लाख की लागत से यादवमंडी नीमचसिटी में आरसीसी नाली निर्माण तथा 8.71 लाख की लागत से सेन्ट्रल बैंक से ग्वाल मोहल्ला पीपली चौक तकबनने वाली आरसीसी नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया जावेगा।श्री शर्मा ने समस्त सभापतिगण, समस्त पार्षदगण, पत्रकारगणो, गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का अनुरोध किया है!

dd1e2937f6807a5f8221e45f914da78b.png
Call Now
whatsapp

मनासा पुलिस को मिली सफलता, 6 क्विंटल 01 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा से भरा ट्रेक्टर जप्त

7 May 2026 whatsapp Facebook      1122


मनासा। पुलिस चौकी कंजार्डा द्वारा एक ट्रेक्टर ट्रॉली से अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त किया । दिनांक 06.05.2026 को वाहन चैकींग के दोरान रोड पर एक संदिग्ध बिना नंबर का जॉन डियर ट्रेक्टर मय ट्रॉली कंजार्डा तरफ से आ रहा था जिसे रोका व तलाशी लेते ट्रेक्टर चालक सत्यनारायण धाकड़ पिता नानालाल धाकड़ निवासी कंजार्डा चला रहा था । ट्रेक्टर की ट्रॉली के अन्दर से 30 प्लास्टिक के कट्टो मे भरा 06 क्विंटल 01 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त किया गया । थाना मनासा पर ट्रेक्टर चालक के विरुध्द धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया है  व आरोपी सत्यनारायण धाकड़ पिता नानालाल धाकड़ निवासी कंजार्डा को गिरफ्तार किया गया जिससे जप्त शुदा डोडाचुरा के स्त्रोतो के संबंध में पुछताछ की जा रही है।


68d5535b971d558f594f10a5affd0a71jpeg
Call Now
whatsapp

बेटियों के सशक्तिकरण हेतु भारत विकास परिषद् शाखा नीमच का तीन दिवसीय निःशुल्क आत्मरक्षा एवं खेलकूद शिविर 8 मई से

7 May 2026 whatsapp Facebook      1126


नीमच | 7 मई, 2026 सेवा संस्कार में अग्रणी भारत विकास परिषद्, शाखा-नीमच द्वारा नगर की बालिकाओं के लिए आत्म-निर्भरता एवं उनकी सुरक्षा की आवश्यकता को देखते हुए, 8 से 19 वर्ष आयु समूह की बालिकाओं के लिए तीन दिवसीय निःशुल्क आत्मरक्षा एवं खेलकूद प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी , अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता, सचिव सतीश गोयल एवं महिला प्रमुख श्रीमती सुनीता चौधरी, शिविर संयोजिका श्रीमती मीना जयसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर 8 मई शुक्रवार से 10 मई रविवार तक CSV अग्रोहा भवन, गोमाबाई नेत्रालय मार्ग के सामने आयोजित किया जाएगा। शिविर के लिए 131 बालिकाओं का पंजीयन हो चुका है एवं पंजीकृत बालिकाएं ही शिविर में भाग ले सकेंगी। शिविर में विशेषज्ञ आत्मरक्षा शिक्षिका श्रीमती पूजा चित्तौड़ा, उज्जैन द्वारा बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।  

शिविर दो सत्रों में विभाजित किया गया है, जिसमें प्रतिभागी की दोनों सत्रों में सहभागिता अनिवार्य है।प्रातःकालीन सत्र: सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक एवं सायं कालीन सत्र: दोपहर 4:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ 8 मई शुक्रवार को सीएसवी अग्रोहा भवन पर सुबह 9:00 बजे श्रीमती पूजा चित्तौड़ा द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया जाएगा।    


a55933ddcee115e3b53950c7568879dfjpeg
Call Now
whatsapp

बैसला में झोलाछाप डॉक्टर के फर्जी अस्पताल पर प्रशासन का डंडा, जिला कलेक्टर के निर्देश पर हुई बड़ी कार्रवाई

1 May 2026 whatsapp Facebook      1399


रामपुरा// जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के सख्त निर्देशों के बाद प्रशासन और चिकित्सा विभाग की टीम ने बैसला क्षेत्र में लंबे समय से संचालित एक फर्जी चिकित्सालय पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है। (मस्से) के इलाज के नाम पर लोगों से लाखों रुपये वसूलने वाले इस झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत की थी।

लाखों की लूट और गंदगी का साम्राज्य

यह कथित डॉक्टर लोगों के मस्सों का ऑपरेशन करने के लिए खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल करता था और इलाज के नाम पर भारी-भरकम राशि वसूलता था। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि डॉक्टर इलाज के बाद निकलने वाले मेडिकल कचरे और सामग्री को खुलेआम पास के जंगलों में फेंक देता था, जिससे पर्यावरण और पशुओं के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा था।

पैसों के दम पर दोबारा शुरू कर देता था धंधा

हैरानी की बात यह है कि इस फर्जी अस्पताल पर पूर्व में भी कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन आरोप है कि यह झोलाछाप डॉक्टर अपने रसूख और धन के दम पर बार-बार अपना अवैध क्लीनिक फिर से शुरू कर लेता था। चर्चा है कि फर्जी तरीके से लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर इसने बैसला क्षेत्र में करीब 150 से 200 बीघा जमीन और अकूत संपत्ति अर्जित कर ली है।

कलेक्टर की सख्ती से मचा हड़कंप

जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा को जब इस जालसाजी और जंगलों में मेडिकल वेस्ट फेंकने की शिकायत मिली, तो उन्होंने तुरंत संज्ञान लिया। उनके आदेश पर आज स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और अस्पताल को सील कर दिया। इस कार्रवाई से इलाके के अन्य झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मच गया है।प्रशासन अब इस मामले में डॉक्टर की अवैध संपत्ति और लाइसेंस की भी जांच कर रहा है ताकि भविष्य में ऐसी गतिविधियों पर पूर्णविराम लगाया जा सके।

abd75c9ac1cff10e958ac4db3c86873e.png
Call Now
whatsapp

रतनगढ़ में खाद-बीज-कीटनाशक व्यापारी एक दिन की हड़ताल पर

27 April 2026 whatsapp Facebook      1540


रतनगढ़ में सोमवार 27 अप्रैल 2026 को खाद, बीज, कीटनाशक व्यापारियों ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल का ऐलान किया है। हड़ताल एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन के बैनर तले होगी। शहर समेत आसपास के इलाकों में कृषि आदानों की दुकानों के शटर बंद रहेंगे। व्यापारियों ने बंद को सफल बनाने की अपील की है। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि मांगें लंबे समय से लंबित हैं। विभागीय प्रक्रियाओं में दिक्कतें आ रही हैं। इसी के विरोध में हड़ताल का फैसला लिया गया पदाधिकारियों ने बताया कि समस्याओं के समाधान के लिए कई बार प्रशासन का ध्यान दिलाया गया। संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। हड़ताल से किसानों को एक दिन खाद, बीज, कीटनाशक खरीदने में परेशानी हो सकती है। एसोसिएशन ने इसे सांकेतिक बताया। मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो आगे उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रशासन की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। किसानों को सलाह दी गई है कि जरूरी कृषि सामग्री पहले से जुटा लें।


*हड़ताल के मुख्य बिंदु और व्यापारियों की मांगें निम्नलिखित हैं:*

*हड़ताल का उद्देश्य:* लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा करने के लिए सरकार पर दबाव बनाना।

व्यापारियों की प्रमुख मांगें:

उर्वरक डीलरों के मार्जिन को 1.5% से बढ़ाकर कम से कम 8% करना। खाद की आपूर्ति सीधे रिटेल गोदाम तक सुनिश्चित की जाए। अगर कोई उत्पाद (खाद, बीज, कीटनाशक) सैंपल फेल होता है, तो निर्माता/उत्पादक कंपनी पर कार्रवाई होनी चाहिए, न कि डीलर पर। उर्वरकों के साथ अन्य अनावश्यक उत्पादों की जबरन टैगिंग बंद की जाए।

ई-टोकन प्रणाली को स्थगित करने की मांग। बीज साथी पोर्टल की प्रक्रिया को केवल कंपनियों तक सीमित रखने की मांग।

रतनगढ़ व्यापारी

श्री सांवरिया एग्रो एजेंसी 

शर्मा इंटरप्राइजेज जाट 

माहेश्वरी बीज जाट 

बालाजी बीज भंडार 

शकून आईल सेंटर रतनगढ़

किसान कृषि बाजार 

श्री माया कृषि बाजार रतनगढ़ 

शिव शक्ति कृषि सेवा केंद्र रतनगढ़ 

आदि व्यापारियों ने

 कृषि आदान विक्रेता संघ रतनगढ़

8df7b73a7820f4aef47864f2a6c5fccf.jpg
Call Now
whatsapp

नीमच शहर का रेलवे स्टेशन और 60 साल का बुजुर्ग, जब ट्रेन से उतरते समय हुआ हादसे का शिकार तो मच गई अफरा-तफरी, जीआरपी की टीम ने तत्काल पहुंचाया अस्पताल, फिर हारा जिंदगी की जंग

27 April 2026 whatsapp Facebook      1545


नीमच शहर के रेलवे स्टेशन पर कुछ दिन पूर्व हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल अज्ञात वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। वृद्ध 8 अप्रैल से जिला अस्पताल में भर्ती था।

जानकारी के अनुसार करीब 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति नीमच रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर ट्रेन से उतरते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से गिर गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी थाना नीमच की टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका लगातार उपचार चल रहा था। हालत में सुधार नहीं होने पर बीती रात उसकी मौत हो गई।

फिलहाल जीआरपी पुलिस मृतक की पहचान एवं परिजनों की तलाश में जुटी हुई है। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल जीआरपी थाना नीमच को सूचित करें, ताकि परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।

3013c2a4db9bcca350eb0325d79e504f.jpg
Call Now
whatsapp

पिपलियामंडी में अवैध शराब माफिया पर पुलिस का शिकंजा, कच्ची शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी से मचा हड़कंप, तालाब किनारे गड्ढों में चल रहा था कारोबार, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

27 April 2026 whatsapp Facebook      1555


पिपलियामंडी थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के काचरिया चंद्रावत गांव में कच्ची शराब बनाने वाले अड्डों पर दबिश दी। यह कार्रवाई थाना प्रभारी विक्रम सिंह इवने के नेतृत्व में की गई।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग तालाबों के आसपास गहरी खाइयों एवं गड्ढों में छिपकर कच्ची शराब तैयार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सुनियोजित तरीके से मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। दबिश के दौरान पुलिस ने लगभग 400 लीटर लहान (कच्ची शराब बनाने का घोल) को मौके पर ही नष्ट कर दिया।

थाना प्रभारी विक्रम सिंह इवने ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।


7f0680f20854638765003d884c469650.png
Call Now
whatsapp

नीमच जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, अपने भाई के साथ बच्चे का इलाज कराने मोटरसाइकिल से जा रही थी महिला, तभी बीच रास्ते में हो गई ये बड़ी अनहोनी, दुर्घटना के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़, सीमा की मौत से गांव व परिवार में पसरा मातम,

27 April 2026 whatsapp Facebook      1550


नीमच जिले के जीरन क्षेत्र में एक हृदयविदारक सड़क हादसे में 30 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा मोटरसाइकिल के पहिए में गमछा फंसने से हुआ।

जानकारी के अनुसार सीमा पति कृष्णपाल, निवासी सोहनपुर थाना प्रतापगढ़, वर्तमान में अपने पीहर फोफलिया में रह रही थी। वह अपने भाई कारूलाल के साथ मोटरसाइकिल से जीरन बच्चे का इलाज कराने जा रही थी।

सुबह करीब 11 बजे हरवार और फोफलिया के बीच रास्ते में अचानक महिला के गले में डला गमछा बाइक के पिछले पहिए में फंस गया। इससे वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद परिजन उसे तत्काल जीरन अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर नीमच जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां से भी स्थिति नाजुक होने पर उसे उदयपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में शाम करीब 7 बजे उसकी मौत हो गई। रात में शव को वापस नीमच जिला अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम किया गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर है। मृतका अपने पीछे दो छोटे पुत्रों को छोड़ गई है। यह हादसा वाहन चलाते समय गमछा, दुपट्टा या ढीले कपड़ों के उपयोग में सावधानी बरतने की चेतावनी भी देता है।

114272a44dcb1c2022398bf0beaf2b1a.jpg
Call Now
whatsapp

हत्या के प्रयास मामले में 8 साल से फरार स्थायी वारंटी नीमच से गिरफ्तार

23 April 2026 whatsapp Facebook      1725


चित्तौड़गढ़, 23 अप्रैल 2026

कोतवाली निंबाहेड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में पिछले 8 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को मध्यप्रदेश के नीमच से गिरफ्तार कर लिया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि स्थायी वारंटियों, फरार एवं उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह एवं डीएसपी बद्रीलाल राव के निर्देशन में थानाधिकारी रामसुमेर द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया था।

टीम को मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सुनील पुत्र मिश्रीलाल, निवासी नया बाजार निंबाहेड़ा, वर्तमान में सीतामऊ (मंदसौर) क्षेत्र में मजदूरी करता है और पारिवारिक कार्य से नीमच आने वाला है। सूचना पर एएसआई सूरज कुमार मय जाप्ता तत्काल नीमच पहुंचे और साइबर सेल की सहायता से आरोपी को दबोच लिया।

आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए मोबाइल का उपयोग नहीं कर रहा था और लगातार स्थान बदलकर छिपता रहा।


कलेक्‍टर श्री चंद्रा आज कोज्‍या में रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से रूबरू होंगे

23 April 2026 whatsapp Facebook      1736


नीमच

कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा आज 23 अप्रेल 2026 को ग्राम कोज्‍या में रात्रि चौपाल पर ग्रामीणों की समस्‍याओं से रूबरू होंगे। सभी जिला अधिकारी भी ग्राम कोज्‍या में रात्रि चौपाल में उपस्थित रहेंगे। जिला मुख्‍यालय नीमच से आज गुरूवार को अपरान्‍ह तीन बजे सभी जिला अधिकारी वाहन (बस) से कोज्‍या के लिए रवाना होंगे और शाम को कोज्‍या पहुंचकर, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से रूबरू होंगे।

68c9174703cf42868961967e276ced71.png
Call Now
whatsapp

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी सफलता: गंगरार पुलिस ने 1 किलो अफीम व 6.200 किलो डोडाचूरा सहित पति-पत्नी को किया गिरफ्ता

23 April 2026 whatsapp Facebook      1731


चित्तौड़गढ़ 23 अप्रैल 2026

जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत गंगरार थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो अफीम एवं 6 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त कर एक पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मादक पदार्थों की तस्करी रोकने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी गंगरार शिवप्रकाश टेलर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

थानाधिकारी गंगरार श्यामा राम मय जाप्ता जब गश्त पर थे, तभी अम्बेडकर सर्कल, मोची मार्केट एनएच-48 के पास निर्माणाधीन पुलिया क्षेत्र में एक सफेद स्विफ्ट कार संदिग्ध रूप से आती दिखाई दी। पुलिस वाहन को देखकर कार चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन गिट्टी के ढेर के कारण रास्ता अवरुद्ध होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

पूछताछ में दोनों ने अपना नाम संदीप कुमार प्रजापत (31) एवं मनीषा (36), निवासी अबुल खुराना, थाना मलोट सिटी, जिला श्री मुक्तसर साहिब (पंजाब) बताया तथा स्वयं को पति-पत्नी होना स्वीकार किया।

तलाशी के दौरान कार की डिग्गी से प्लास्टिक कट्टे में भरा 6 किलो 200 ग्राम डोडाचूरा तथा स्टेपनी में छिपाई गई 1 किलो अफीम बरामद की गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर स्विफ्ट कार सहित संपूर्ण मादक पदार्थ जब्त कर लिया है। प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

कार्रवाई करने वाली टीम:

थानाधिकारी श्यामाराम, हैडकानि युवराजसिंह, कांस्टेबल दिनेश, सोनाराम, चालक भैरूलाल एवं महिला कांस्टेबल प्रिया।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिले तो तुरंत नजदीकी थाने, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।


dd1e2937f6807a5f8221e45f914da78b.png
Call Now
whatsapp

सरवानिया महाराज पुलिस को मिली सफलता 52 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा सहीत 01 आरोपी को धराया अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा उपलब्ध कराने वाले को भी बनाया आरोपी

23 April 2026 whatsapp Facebook      1742


नीमच पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्व प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच श्री नवलसिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी जावद रोहीत राठौर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जावद एवं पुलिस चोकी सरवानिया महाराज द्वारा जोधपुर राजस्थान के तस्कर मदनलाल विश्नोई से 52 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के तस्करी करते जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा माल उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को भी आरोपी बनाया ।

घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 21.04.2026 को पुलिस चौकी सरवानिया महाराज थाना जावद पर प्राप्त मुखबीर सूचना की तस्दीक के दौरान घटना स्थल ग्राम मोरवन – लासुर रोड़ धामनिय फंटा पर से मदनलाल पिता गोवर्धनराम जाति विश्नोई उम्र 27 साल निवासी हमीरनगर फींच पुलिस थाना लूणी जिला जोधप


68d5535b971d558f594f10a5affd0a71jpeg
Call Now
whatsapp

नीमच जिले में दर्दनाक हादसा, जेतपूरा फंटे के पास अज्ञात वाहन बना काल, सड़क पार कर रही गाय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत, सूचना मिलते ही दौड़े गोसेवकों ने कराया अंतिम संस्कार, पढ़े खबर

23 April 2026 whatsapp Facebook      1739


नीमच जिले के जावद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रूपपुरा निवासी 34 वर्षीय कांताबाई पति कैलाशचंद भील की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांताबाई अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल से शादी की खरीदारी करने मोरवन गई थीं। उनके बेटे की शादी दो दिन बाद होना तय थी, जिसको लेकर घर में तैयारियां चल रही थीं।

खरीदारी कर वापस गांव लौटते समय रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में कांताबाई गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां शाम करीब 7.15 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

इस हृदयविदारक घटना से परिवार में शोक की लहर है। जिस घर में शादी की खुशियां मनाई जानी थीं, वहां अचानक मातम पसर गया।

a55933ddcee115e3b53950c7568879dfjpeg
Call Now
whatsapp

पोषण पखवाड़ा अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न पोषण के प्रति जागरूकता आवश्यक-मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया

23 April 2026 whatsapp Facebook      1757


नीमच झाबुआ

22 अप्रैल 2026।

पोषण अभियान अंतर्गत 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक आयोजित किए जा रहे पोषण पखवाड़ा के तहत आज जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कविता सिंगार, कलेक्टर डॉ. योगेश भरसट एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत कन्या पूजन कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई।

महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि पोषण पखवाड़ा का आयोजन समाज में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष किया जाता है। इस वर्ष की थीम 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के बौद्धिक एवं मानसिक विकास पर केंद्रित है, जो जीवन की अत्यंत महत्वपूर्ण अवस्था होती है। विभाग इस आयु वर्ग के बच्चों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दे रहा है।

उन्होंने कहा कि बच्चे का विकास गर्भावस्था से ही प्रारंभ हो जाता है, इसलिए गर्भवती माताओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करना आवश्यक है, विशेषकर जनजातीय क्षेत्रों में। कुपोषण केवल आर्थिक स्थिति से नहीं, बल्कि आहार की गुणवत्ता से जुड़ा विषय है। संतुलित आहार में सभी आवश्यक पोषक तत्वों का समावेश होना चाहिए।

मंत्री ने कहा कि बदलती जीवनशैली एवं फास्ट फूड की प्रवृत्ति के कारण शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में कुपोषण बढ़ रहा है। पशुपालन में कमी के कारण दूध एवं दुग्ध उत्पादों की उपलब्धता भी प्रभावित हुई है, जिस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

उन्होंने कृषि में उर्वरकों एवं कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हमें प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर चलना होगा। साथ ही, महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी दी गई है।

कलेक्टर डॉ. योगेश भरसट ने कहा कि देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और इस विकास यात्रा में नारी शक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं और समाज को नई दिशा दे रही हैं।

उन्होंने कहा कि एक शिक्षित महिला पूरे परिवार और समाज को आगे बढ़ाती है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति में नारी शक्ति की भूमिका अहम है।

कलेक्टर ने कहा कि पोषण पखवाड़ा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण पहल है, जो हमें कुपोषण से निपटने और सही पोषण के प्रति जागरूक करता है। उन्होंने माताओं से बच्चों के प्रारंभिक वर्षों में संतुलित आहार पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्रसिंह चौहान ने बताया कि पोषण पखवाड़े के दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से व्यापक जन-जागरूकता का वातावरण तैयार किया गया। नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत किए गए कार्यों से महिलाओं का मनोबल बढ़ा है तथा उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हुई है।

*उत्कृष्ट कार्य करने वाली नारी शक्ति एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सम्मानित*

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रबुद्धजन नारी शक्ति एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में प्रोफेसर डॉ. प्रीति एस. त्रिपाठी, भारती सोनी, वंदना व्यास, अंजु राठौर, प्रीति चौहान, डॉ. आरती रावत, जयंती दीदी, आरती भूरिया, उप निरीक्षक अनिता तोमर, परियोजना अधिकारी राखी बारिया एवं पायल पाल शामिल रहे।

इसके साथ ही पोषण पखवाड़ा के दौरान सक्रिय भूमिका निभाने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं अनिता गणावा, अंतिमबाला सोनी, रंजना बैरागी, सुरेखा चौहान, शोभा डामोर, भावना भूरा, बसंती प्रजापत, मंजुला भाबोर, अर्पिता गहलोद, ज्योति सिंगाड़, सुनीता कटारा एवं शारदा वास्केल को भी सम्मानित किया गया।

अंत में मुख्य अतिथियों के द्वारा पोषण प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंचन किया गया।

इस दौरान सहायक कलेक्टर श्री आशीष कुमार, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री महेश मण्डलोई, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री आर एस बघेल एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

abd75c9ac1cff10e958ac4db3c86873e.png
Call Now
whatsapp

ग्राम जयसिंहपुरा में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया अतिक्रमण स्थल पर सामुदायिक भवन निर्माण हेतु भूमि ग्राम पंचायत को सुपुर्द की

23 April 2026 whatsapp Facebook      1764


नीमच 22 अप्रैल2026

एस डी एम नीमच श्री संजीव साहू ने सोशल मीडिया में प्रसारित ग्राम जयसिंहपुरा, तहसील नीमच नगर में अतिक्रमण हटाने के दौरान आगजनी की घटना के संबंध में वस्तुस्थिति स्पष्ट की गई है।

एसडीएम नीमच श्री संजीव साहू ने बताया कि

न्यायालय नायब तहसीलदार तहसील नीमच नगर के प्रकरण क्रमांक 0002/अ-68/2024-25, आदेश दिनांक 22.11.2024 द्वारा ग्राम जयसिंहपुरा के सर्वे नंबर 384/1/1 रकबा 1.997 हे. मद बर्डी शासकीय भूमि में अतिक्रमित रकबा 0.061 हे. पर अतिक्रमणकर्ता गोपाल जाटव पिता प्रमुलाल जाटव के विरुद्ध बे-दखली आदेश पारित किया गया था। तत् समय स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासनिक टीम द्वारा उक्त आदेश के पालन में अतिक्रमण हटाया गया था।

उक्त आदेश के विरुद्ध अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उपखण्ड नीमच के न्यायालय में अपील प्रस्तुत की गई, जिसके अपीलीय प्रकरण क्रमांक 0164/अपील/2024-25 पर पंजीबद्ध होकर नायब तहसीलदार नीमच नगर के आदेश को स्थिर रखा गया। न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के अपीलीय प्रकरण के विरुद्ध न्यायालय अपर कलेक्टर जिला नीमच के न्यायालय में निगरानी प्रस्तुत की गई, जो प्रकरण क्रमांक 003/निगरानी/2025-26 पर पंजीबद्ध होकर न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी नीमच व नायब तहसीलदार नीमच नगर के आदेश को यथावत रखा गया। अतिक्रमणकर्ता द्वारा एक बार अतिक्रमण हटाए जाने के उपरांत पुनः अतिक्रमण करने से सिविल जेल की कार्यवाही की गई, किंतु अतिक्रमण नहीं हटाया गया।

चूंकि अतिक्रमित स्थल पर पंचायत के सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है तथा विगत एक वर्ष से अधिक समय से अतिक्रमणकर्ता गोपाल जाटव एवं उनके परिवार द्वारा बार-बार अतिक्रमण किए जाने से निर्माण में विलंब हो रहा था। अतः 22. अप्रैल2026 को तहसीलदार नीमच नगर, नायब तहसीलदार नीमच नगर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नीमच, थाना प्रभारी बघाना, पंचायत एवं राजस्वकर्मी की टीम को अतिक्रमण हटाने हेतु भेजा गया। टीम की उपस्थिति में मौके से शांतिपूर्ण तरीके से अतिक्रमणकर्ता का सामान हटाकर भूमि अतिक्रमण मुक्त करवाई गई। यह भी पाया गया कि अतिक्रमण की गई भूमि से लगकर गोपाल जाटव का पी.एम. आवास निर्मित है तथा परिवार निवासरत है, जिसे नहीं हटाया गया है।

मौके पर प्रशासनिक टीम द्वारा अतिक्रमण स्थल पर निर्मित झोपड़ी के सभी सामान को बाहर निकालकर सुरक्षित रखा गया तथा झोपड़ी खाली करवाई गई। झोपड़ी खाली करवाने के पश्चात अचानक गोपाल जाटव की बेटी ममता द्वारा पीछे से खाली झोपड़ी में आग लगा दी गई। चूंकि झोपड़ी पॉलीथिन से निर्मित थी, जिसके कारण पूरी झोपड़ी में तत्काल आग पकड़ ली, किंतु प्रशासकीय अमले द्वारा तत्परतापूर्वक आग बुझा दी गई। मौके पर किसी प्रकार के सामान नुकसानी अथवा अन्य कोई नुकसानी की घटना कारित नहीं हुई व उक्त भूमि को सामुदायिक भवन निर्माण हेतु ग्राम पंचायत को सुपुर्दगी में दे दी गई।

एसडीएम नीमच श्री संजीव साहू ने बताया कि मीडिया के माध्यम से यह तथ्य संज्ञान में आया है कि श्री नानुराम जाटव की मृत्यु को अतिक्रमण हटाने की घटना से जोड़ा जा रहा है। किंतु मौके पर अतिक्रमण हटाने के दौरान श्री नानुराम जाटव उपस्थित नहीं थे, प्राप्त जानकारी अनुसार उनकी मृत्यु ग्राम झांझरवाड़ा में स्वास्थ्य खराब होने से हुई, जिसका अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही से कोई संबंध नहीं है।

8df7b73a7820f4aef47864f2a6c5fccf.jpg
Call Now
whatsapp

सिंहस्थ-2028: सुरक्षित, सुव्यवस्थित और तकनीक-सक्षम आयोजन की दिशा में एक और मजबूत कदम...

23 April 2026 whatsapp Facebook      1765


पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में उज्जैन में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें सिंहस्थ-2028 की सुरक्षा, साइबर प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण एवं प्रशिक्षण व्यवस्था पर व्यापक प्रस्तुतीकरण हुआ।

उज्जैन में आयोजित बैठक में सिंहस्थ-2028 की सुरक्षा, प्रबंधन एवं तकनीकी तैयारियों की समीक्षा करते हुए डीजीपी ने कहा कि यह आयोजन केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि भारत की आस्था, संस्कृति और वैश्विक पहचान का प्रतीक है। उन्होंने इसे सुरक्षित, सुव्यवस्थित और विश्वस्तरीय बनाने हेतु आधुनिक तकनीक, प्रभावी प्रशिक्षण और बेहतर समन्वय पर विशेष बल दिया।

उन्होंने निर्देशित किया कि पुलिस बल पूरी तैयारी, संवेदनशीलता और प्रोफेशनल दृष्टिकोण के साथ कार्य करे, ताकि करोड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित व सुगम वातावरण मिल सके और मध्यप्रदेश पुलिस उत्कृष्ट प्रबंधन का नया मानक स्थापित करे। इस अवसर पर “पुलिस ड्यूटी पोर्टल” का शुभारंभ, सिंहस्थ साइबर सुरक्षा पोस्टर का अनावरण एवं 21 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण मॉड्यूल प्रारंभ किया गया।

3013c2a4db9bcca350eb0325d79e504f.jpg
Call Now
whatsapp

तबादलों से वंचित रहेंगे जनगणना ड्यूटी में लगे अधिकारी-कर्मचारी

23 April 2026 whatsapp Facebook      1767


भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकार साल 2026 में नई तबादला नीति लागू करने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संकेतों के बाद सामान्य प्रशासन विभाग नई ट्रांसफर नीति का ड्राफ्ट तैयार कर रहा है। कयास है कि अप्रैल के अंत तक कैबिनेट में यह प्रस्ताव पेश किया जा सकता है।

नई तबादला नीति के तहत प्रदेश में 15 मई के बाद तबादले शुरू हो सकते हैं। यह तबादला आदेश ऑनलाइन जारी होगे। इसके तहत किसी भी संवर्ग में अधिकतम 20 प्रतिशत तबादले किए जा सकेंगे। राज्य संवर्ग के प्रथम श्रेणी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के तबादला समन्वय के माध्यम से मुख्यमंत्री के अनुमोदन से होंगे। शेष अधिकारियों के तबादले विभागीय मंत्रियों के मंशानुसार होंगे। इसमें एक ही स्थान पर तीन साल से ज्यादा सालों से काम कर रहे अधिकारियों के तबादलों को पहल दी जाएगी।

इन अधिकारी-कर्मचारियों के तबादलों पर लगी रोक

सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, जनगणना के काम में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले फिलहाल नहीं होंगे इसके लिए भारत सरकार के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। यह आदेश जनगणना का कार्य पूरा होने पर प्रभावी रहेगा। मध्य प्रदेश में 1 मई से जनगणना शुरु हो रही है। अधिकारियों की मानें तो हर जिले में 15 से 20 प्रतिशत कर्मचारियों की जनगणना में ड्यूटी लगाई गई है। जनगणना का कार्य पूरी तरह टाइम-बाउंड है और केंद्र सरकार इसकी लगातार मॉनिटरिंग करती है। इस काम में किसी भी तरह की लापरवाही या देरी के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार होगी। इसलिए जनगणना में लगे कर्मचारियों के तबादलों पर रोक लगा दी गई है। हालांकि ऐसे अधिकारी-कर्मचारियों के लिए सरकार अलग से प्रावधान करने का सोच रही है।

7f0680f20854638765003d884c469650.png
Call Now
whatsapp

नपा परिषद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर हंगामा अध्यक्ष ने विपक्ष पर साधा निशाना, नेता प्रतिपक्ष ने बताया प्रोपोगंडा शोरगुल के बीच बहुमत के आधार पर निंदा प्रस्ताव पारित

23 April 2026 whatsapp Facebook      1777


नीमच । नगर पालिका परिषद की बुधवार शाम बांग्ला नंबर 60 स्थित पुरानी नपा भवन में आयोजित विशेष सम्मेलन उस समय हंगामे में बदल गया, जब नारी शक्ति वंदन अधिनियम के क्रियान्वयन को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। शुरुआत में कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा, जहां नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने एल्डरमैन सदस्यों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। लेकिन जैसे ही परिषद की कार्यवाही शुरू हुई और एकमात्र विषय-नारी शक्ति वंदन अधिनियम पढ़ा गया, कांग्रेस पार्षदों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कांग्रेस पार्षद हाथों में तख्तियां लेकर महिलाओं के सम्मान और स्थानीय मुद्दों को लेकर नारेबाजी करने लगे। जवाब में भाजपा पार्षदों ने भी जोरदार नारे लगाए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। हंगामे के बीच बहुमत के आधार पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के क्रियान्वयन पर निंदा प्रस्ताव पारित कर दिया गया। इस दौरान पार्षदों के बीच झूमाझटकी की स्थिति भी बनी। कांग्रेस की महिला पार्षद कविता लोक्स सहित अन्य पार्षद अध्यक्ष की आसंदी तक पहुंच गई, जिन्हें भाजपा पार्षद किरण शर्मा ने नीचे उतारा। कुछ समय के लिए स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई, जिसे अन्य पार्षदों ने बीच-बचाव कर शांत कराया। इसी दौरान अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष प्रतिनिधि करण सिंह परमार एवं पुलवामा हमले में शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि देने की घोषणा की। मौन के बाद बैठक समाप्त कर दी गई।

नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने निंदा प्रस्ताव पारित होने की पुष्टि करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष देश का दुर्भाग्य है, जिसने महिलाओं के साथ अन्याय किया है। 2023 में पारित बिल में स्पष्ट था कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम परिसीमन के बाद लागू होगा, लेकिन कांग्रेस अब भ्रम फैलाकर विरोध कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को केवल अपनी सीटों के घटने का डर है, इसलिए वह महिलाओं के हितों के खिलाफ खड़ी हो रही है। उन्होंने परिसीमन को लेकर भी कहा कि 2001 में 25 वर्षों के लिए इसे स्थगित किया गया था, जो 2026 में समाप्त होगा, इसके बाद ही प्रक्रिया संभव है।

वहीं नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापति ने भाजपा पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि यह पूरा मामला प्रोपोगंडा है। भाजपा बिना परिसीमन के महिला आरक्षण लागू करने की बात कर रही है, जबकि कांग्रेस शुरू से ही 543 सीटों पर आरक्षण लागू करने के पक्ष में रही है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका में इस विषय पर चर्चा करना केवल दिखावा है और असल मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास है। प्रजापति ने शहर की मूलभूत समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाएं आज भी पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही हैं। पहले उन्हें ये सुविधाएं उपलब्ध कराना ही असली सम्मान होगा। उन्होंने कांग्रेस की ओर से महिलाओं को दिए गए ऐतिहासिक अधिकारों का हवाला देते हुए कहा कि पार्टी हमेशा महिला सशक्तिकरण के पक्ष में रही है।

114272a44dcb1c2022398bf0beaf2b1a.jpg
Call Now
whatsapp

आलोरी गरवाडा खेत में छिपा 101 किलो डोडा चूरा पकड़ने में रतनगढ़ पुलिस को मिली सफलता 03 आरोपी गिरफ्त में

22 April 2026 whatsapp Facebook      1817


रतनगढ़। मादक पदार्थ विरोधी अभियान जारी रखते हुए पुलिस थाना रतनगढ की टीम ने दिनांक 21.04.2026 को ग्राम आलोरी गरवाडा में स्थित खेत पर छिपाकर रखे 101 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा मय 15 किलो 500 ग्राम पोस्तादाना बरामद किया।


पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय रतलाम रेंज रतलाम श्री निमिष अग्रवाल, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला नीमच श्री अंकित जायसवाल, व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री नवलसिंह सिसौदिया एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय जावद श्री रोहित राठौर के मार्गदर्शन में थाना रतनगढ की पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 101 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मय 15 किलो 500 ग्राम पोस्तादाना सहित 03 आरोपियों को पकडने में सफलता प्राप्त की है।


दिनांक 20-21.04.2026 की रात्रि में मुखबीर सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम आलोरी गरवाडा में स्थित खेत से आरोपीगण (01) राहुल पिता कल्याणमल धाकड उम्र 24 साल निवासी ग्राम आलोरी गरवाडा पुलिस थाना रतनगढ जिला नीमच (म.प्र.), (02) समीर पिता एहसान मंसुरी मुसलमान उम्र 25 साल निवासी ग्राम आलोरी गरवाडा पुलिस थाना रतनगढ जिला नीमच (म.प्र.). (03) अयान पिता अजगर अली मुसलमान उम्र 22 साल निवासी ग्राम आलोरी गरवाडा पुलिस थाना रतनगढ जिला नीमच (म.प्र.) के संयुक्त कब्जे से कुल वजनी 101 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा एवं 15 किलो 500 ग्राम पोस्तादाना को बरामद किया गया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बरामद डोडाचूरा को एनडीपीएस अधिनियम 1985 की प्रासंगिक प्रावधानों के तहत जब्त कर आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया। पकारण में अब तक की जांच के अनुसार अरोपीगणों के द्वारा उक्त अवैध मादक प्रदार्थ डोडाचूरा चोरी करना पाया गया। प्रकरण में आगे की जांच प्रक्रिया जारी है।

जप्त मश्रुका :-

1. 101 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा किमती 10,00,000 रुपये ।

2. 15 किलो 500 ग्राम पोस्तादाना किमती 19,375 रुपये ।

गिरफ्तार आरोपीगण :-

01. राहुल पिता कल्याणमल धाकड उम्र 24 साल निवासी ग्राम आलोरी गरवाडा पुलिस थाना रतनगढ जिला नीमच (म.प्र.)


02. समीर पिता एहसान मंसुरी मुसलमान उम्र 25 साल निवासी ग्राम आलोरी गरवाडा पुलिस थाना रतनगढ जिला नीमच (म.प्र.)


03. अयान पिता अजगर अली मुसलमान उम्र 22 साल निवासी ग्राम आलोरी गरवाडा पुलिस थाना रतनगढ जिला नीमच (म.प्र.)


नोटः- उपरोक्त कार्यवाही में पुलिस थाना रतनगढ एवं सायबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भुमिका रही।

All Rights Reserved | Ajay Yodha © 2024
Developed By: Dhangar Software  -    8959773545
Privacy Policy: Privacy Policy